पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नावों में निकली हिंदुजा फैमिली की शाही बारात, 123 प्लेन में आए 800 VVIP

नावों में निकली हिंदुजा फैमिली की शाही बारात, 123 प्लेन में आए 800 VVIP

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. हिंदुजा ग्रुप के संजय हिंदुजा और डिजाइनर अनु मीरचंदानी गुरुवार को विवाह बंधन में बंध गए। लेकसिटी में हुई इस हाईप्रोफाइल शादी में 208 चार्टर प्लेन में करीब 800 वीवीआईपी मेहमानों ने शिरकत की। फेरों की रस्म जग मंदिर में हुई।
इससे पहले शाम सवा चार बजे उदय विलास पैलेस के पिछोला किनारे से गणगौर नाव में दूल्हा-दुल्हन जग मंदिर पहुंचे। उनके पीछे खास तौर पर सजीं 14 नावों में बराती थे। पुरुषों ने ब्लैक एंड व्हाइट कोट के साथ सुनहरा साफा पहना, वहीं महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट में थीं।
जुटे बॉलीवुड स्टार्स
इससे पहले शादी में शरीक होने फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन और अभिनेता फरदीन खान भी पहुंचे। गौरतलब है कि इस हाई प्रोफाइल वेडिंग में स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल, अडानी ग्रुप के गौतम अडानी सहित कई नामी बिजनेस टायकून, हॉलीवुड और बॉलीवुड की हस्तियां लेकसिटी आई हुई हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें Photos