पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का बीमाकर्मियों ने किया विरोध

बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का बीमाकर्मियों ने किया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के आव्हान पर गुरुवार को उदयपुर मंडल के सभी बीमा कर्मचारियों ने भोजन अवकाश में रेती स्टैंड स्थित मंडल कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में बढ़ोत्तरी के विरोध में यह प्रदर्शन किया। एनजेडआईईए के मंडल सचिव मोहन सियाल ने बताया कि केंद्र सरकार राज्य सभा में चल रहे शीतकालीन सत्र में बीमा संशोधन विधेयक-2008 पारित करने का प्रयास कर रही है। सरकार का यह कदम राष्ट्र विरोधी है। इसे जल्द से जल्द रद्द किया जाए। यदि इसे लागू किया तो विरोध में आंदोलन किया जाएगा।