पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लास के बाद प्लंबर ट्रेनिंग लेंगे स्टूडेंट

क्लास के बाद प्लंबर ट्रेनिंग लेंगे स्टूडेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. कॉलेज स्टूडेंट प्रतिदिन पढ़ाई के बाद प्लंबरिंग (नल-पाइप संबंधी कार्य) की ट्रेनिंग भी लेंगे। सुखाड़िया यूनिवर्सिटी ने स्किल डवलपमेंट के तहत प्लंबर काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ योजना बनाई है। कॉलेज स्टूडेंट को पढ़ाई के साथ ही रोजगार से भी जोड़ने के मकसद से यह शुरुआत होने जा रही है। कोर्स के बाद विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से संबद्ध 280 कॉलेजों में जल्द ही कौशल विकास कार्यक्रम शुरू होंगे। इसी को लेकर प्लंबर काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली और मुंबई के एजीज स्कूल ऑफ बिजनेस की सहभागिता से स्टूडेंट को नल, पाइप फिटिंग संबंधित कार्य भी सिखाया जाएगा। ट्रेनिंग बिजनेस स्कूल की ओर से दी जाएगी, वहीं कोर्स की परीक्षा और सर्टिफिकेट देने का काम प्लंबर काउंसिल के पास रहेगा। कम खर्च में बेहतर हुनर सिखाने के उद्देश्य से इस कोर्स को चुना गया है।

सुविवि की ओर से स्किल डवलपमेंट ट्रेनिंग को गंभीरता से लेते हुए संबद्ध कॉलेजों में लागू किया जाएगा। शुरुआत प्लंबर ट्रेनिंग से होगी। प्लंबर काउंसिल ऑफ इंडिया से योजना तय कर ली गई है। इसके बाद आगामी समय में मोबाइल रिपेयरिंग, कस्टमर सेल्स जैसे कोर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। विनोदअग्रवाल, निदेशक,कौशल विकास केंद्र-सुविवि

सभी कॉलेजों में लागू करेंगे, प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी

यह ट्रेनिंग कॉलेज कक्षाओं के बाद प्रतिदिन एक घंटे की होगी। करीब दो माह में कोर्स पूरा होगा। खास बात ये कि इसमें आसपास के क्षेत्र के वे लोग भी शामिल हो सकेंगे, जो 8वीं, 10वीं उत्तीर्ण है, लेकिन बेरोजगार हैं। प्लंबर काउंसिल की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी पर 10 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसमें कुछ राशि कॉलेज प्रबंधन को, कुछ राशि बिजनेस स्कूल को तो कुछ सहायता राशि स्टूडेंट को भी मिलेगी।