- Hindi News
- कार्बाइड से पकाए फलों पर लगे रोक : चैंबर ऑफ कॉमर्स
कार्बाइड से पकाए फलों पर लगे रोक : चैंबर ऑफ कॉमर्स
उदयपुर| चैंबरऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन ने कलेक्टर से कार्बाइड से पके फलों की बिक्री पर रोक की मांग की है। अध्यक्ष पारस सिंघवी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि कई विक्रेता फलों को पकाने में कार्बाइड काम ले रहे हैं। यह केमिकल गंभीर बीमारियां देने वाला है। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री किरण चंद लसोड़, संरक्षक गणेश डागलिया, शिव कुमार बापना, तुलसीराम अग्रवाल आदि शामिल थे।