पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहेली मार्ग पर पेड़ से लटका मिला शव

सहेली मार्ग पर पेड़ से लटका मिला शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| अंबामाताथाना क्षेत्र में सहेली मार्ग स्थित अमृत वाटिका के पास गुरुवार सुबह युवक का पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ शव मिला। युवक के घुटने जमीन से लग रहे थे। पुलिस ने मामला संदेहास्पद मानते हुए शव मोर्चरी में रखवाने के साथ परिजन की तलाश शुरू की है। पुलिस ने बताया कि मृतक के कपड़ों से कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है। ऐसे में शिनाख्त नहीं हो सकी है। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। युवक के हाथ-पैर पर रगड़ के निशान हैं। पुलिस मान रही है कि युवक पेड़ पर चढ़ा। फिर फंदा गले में डालकर कूद गया। गर्दन पर झटका लगने और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। आस-पास पूछताछ करने पर पुलिस को जानकारी मिली कि यह युवक एक बोरी लेकर कई बार यहां घूमते हुए दिखाई दिया है।

पांच दिन पुराना शव मिला

उदयपुर| सुखेरथाना क्षेत्र के बेदला स्थित सबलपुरा में झाड़ियों के बीच गुरुवार सुबह युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि शव करीब पांच दिन पुराना है। इसकी स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। मरने वाले की उम्र करीब 30 वर्ष है। शरीर पर सफेद धारीदार शर्ट, नीली जींस है।