गोगुंदा में कृषि मंडी शुरू
गोगुंदा | थानापरिसर के सामने गुरुवार को महाराणा प्रताप उपज गौण मंडी का शुभारंभ होने के साथ ही 11 व्यापारियों को पट्टे वितरित किए गए। मुख्य अतिथि विधायक प्रतापलाल गमेती थे। उदयपुर मंडी सेक्रेटरी भगवान सहाय ने बताया कि समारोह के तहत व्यापारियों को भू-खंड के कब्जे पट्टे दिए गए। शीघ्र ही अब करीब 3 महीने से मंडी विधिवत शुरू होने का अनुमान है। इससे कोटड़ा, झाड़ोल, गोगुंदा सहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों को फायदा होगा। इस दौरान व्यापारियों ने विधायक से प्रथम मंजिल दुकानें बनाने की मांग की। इस पर विधायक ने प्रथम मंजिल की घोषणा की। साथ ही ग्रामीणों ने मंडी गेट अन्य क्षेत्र को महाराणा प्रताप इतिहास के अनुसार विकसित करने की मांग की।