- Hindi News
- आठ साल पुरानी टैक्स वसूली के लिए जब्त की 11 सिटी बसें
आठ साल पुरानी टैक्स वसूली के लिए जब्त की 11 सिटी बसें
शहरमें स्मार्ट सिटी बसों का संचालन करने वाली यूएन स्पीडवेज की 11 बसाें को आरटीओ ने गुरुवार को सुखेर स्थित एक निजी पार्किंग स्थल से जब्त कर लिया। संचालक द्वारा बसों के नीलामी की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। कंपनी पर 48 लाख रुपए कर की बाकीयात है। उल्लेखनीय हैं कि वर्ष 2006 में वसुंधरा सरकार के समय शहर में सिटी बसों का संचालन शुरू किया गया था। घाटे के बाद संचालक ने बसों का संचालन बंद कर दिया था। इस दौरान बस संचालक ने समय पर कर जमा नहीं कराया। प्रादेशिक परिवहन विभाग को गुरुवार को बस संचालक द्वारा बसों की नीलामी की जानकारी मुखबीर से मिली थी। इस पर टीम और सुखेर पुलिस ने यह कार्रवाई की। डीटीओ ओ.पी. बैरवा के निर्देशन में परिवहन निरीक्षक सुशील उपाध्याय ने तीन घंटे में यह कार्रवाई की। सुखेर स्थित मयंक पार्किंग से 11 सिटी बसों को जब्त किया गया एआरटीओ प्रकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि जब्त 11 बसों की अब विभाग नीलामी कर बकाया कर की वसूली करेगा।