पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल फिल्मोत्सव 6 से, सभी सिनेमा हॉल में 10 दिन दिखाएंगे बच्चों की फिल्में

बाल फिल्मोत्सव 6 से, सभी सिनेमा हॉल में 10 दिन दिखाएंगे बच्चों की फिल्में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. बाल फिल्मों का 10 दिवसीय प्रदर्शन लेकसिटी के सभी सिनेमाघरों में 6 से 15 जनवरी तक होगा। बाल फिल्म महोत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत फिल्मों के साथ थ्री-डी फिल्में भी दिखाई जाएंगी। उत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को समीक्षा बैठक में दिल्ली से आए चिल्ड्रन फिल्म सोसायटी ऑफ इंडिया के अधिकारी अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे।
अध्यक्षता कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने की। बैठक में एडीएम-सिटी छोगा राम देवासी, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी शामिल थे। बैठक में शहर के सिनेमाघर संचालकों को भी आमंत्रित कर 10 दिन तक अन्य फिल्मों का प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए।

सूरजपाेल स्थित अशोका पिक्चर पैलेस के अलावा लेकसिटी मॉल में आइनॉक्स तथा सेलिब्रेशन मॉल स्थित पीवीआर के थिएटर्स में बाल फिल्मों का प्रदर्शन होगा। स्कूलों के हॉल में एलसीडी प्रोजेक्टर्स से फिल्में दिखाई जाएंगी। जिले के बड़े कस्बों के स्कूलों में भी फिल्म प्रोजेक्टर्स लगा कर बाल फिल्में दिखाई जाएंगी। जो शिक्षण संस्थाएं गांवों से बच्चों को फिल्म दिखाने उदयपुर लाना चाहेंगी, परिवहन का इंतजाम उन्हीं को करना होगा।
बच्चों को लाने सुरक्षित वापस ले जाने के लिए 30 बच्चों के साथ एक टीचर लाने के आदेश जिला शिक्षाधिकारी को दिए गए हैं। दस दिन में 25 हजार बच्चों को फिल्में दिखाने का लक्ष्य है, जिनमें 10 हजार बच्चे शहरी स्कूलों के होंगे।

आइनॉक्स और पीवीआर में भी बच्चों की फिल्में, स्कूलों में प्रोजेक्टर्स से शो

पुरानी मशीनों की लगेगी प्रदर्शनी


बीते समय में फिल्म बनाने में काम आने वाले कैमरे तथा अन्य उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन मशीनों पर ब्लैक एंड व्हाइट बाल फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्म निर्माण यूनिट्स के कैमरामैन, लाइट मैन, डायरेक्शन यूनिट, डांस यूनिट तथा तकनीकी एक्सपर्ट फिल्म निर्माण की जानकारियां बच्चों को देंगे।

बाहर से अाएंगे बाल कलाकार

मुंबई, पुणे, गोआ से बाल फिल्मों के निर्माता, निदेशक तथा कलाकारों को बाल फिल्म उत्सव के दौरान उदयपुर बुलाए जाने के प्रयास किए जाएंगे। बाल कलाकारों के आने से बच्चों को प्रोत्साहन मिलेगा।