पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद बाबू गेनू बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी आज

शहीद बाबू गेनू बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | स्वदेशीजागरण मंच की ओर से शहीद बाबू गेनू बलिदान दिवस पर शुक्रवार को सेक्टर 4 स्थित विद्या निकेतन प्रताप सभागार में शाम 4:30 बजे विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा होगी। मंच के महानगर विचार मंडल प्रमुख जतिन श्रीमाली ने बताया कि गोष्ठी सभा में विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। महानगर संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि शहीद बाबू गेनू की स्मृति में प्रतिवर्ष 12 दिसंबर को स्वदेशी दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वदेशी के प्रवर्तक बाबू गेनू देश की स्वाधीनता के लिए शहीद हुए थे।