- Hindi News
- डाॅ. खंडेलवाल को एशियन एग्री हिस्ट्री फाउंडेशन से गोल्ड मेडल
डाॅ. खंडेलवाल को एशियन एग्री हिस्ट्री फाउंडेशन से गोल्ड मेडल
उदयपुर | महाराणाप्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डॉ. एस.के. खंडेलवाल को एशियन एग्री हिस्ट्री फाउण्डेशन (एएएचएफ) के सर्वोच्च पुरस्कार स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार फाउंडेशन के लिए 10 साल में किए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। डाॅ. खंडेलवाल को गोवा में फल, सब्जी, पौधरोपण फसलों की खेती के लिए पारंपरिक पद्धतियों में नवाचार विषयक राष्ट्रीय सम्मेलन में राजस्थान हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज वी.एस. दवे ने यह पुरस्कार दिया। डाॅ. खंडेलवाल ने फाउंडेशन द्वारा अंग्रेजी में कृषि विषयों पर प्रकाशित चार प्राचीन पांडुलिपियों लोकोपकार (मानव जाति के कल्याण के लिए), कृषि पाराशर (पाराशर द्वारा कृषि), नुस्खा दर फन्नी फलाहत (कृषि की कला) तथा उपवन विनोद (आनंद के लिए वनस्थली उद्यान) आदि का हिंदी अनुवाद किया है।
सेवानिवृत्त जज वी.एस. दवे से एशियन एग्रो फाउंडेशन का गोल्ड मेडल प्राप्त करते डॉ. एस.के. खंडेलवाल।