पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक के थप्पड़ से छात्र की आंख पर लगी चोट, मामला दर्ज

शिक्षक के थप्पड़ से छात्र की आंख पर लगी चोट, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाड़ोल (फ.) | राउप्राविखरड़िया के शिक्षक के खिलाफ तीसरी कक्षा के छात्र ने थाने में मारपीट का मामला दर्ज करवाया। छात्र ने आरोप लगाया है कि शिक्षक के थप्पड़ मारने से उसकी आंख में गंभीर चोट लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी नानालाल सालवी ने बताया कि तीसरी कक्षा का छात्र नरेश पुत्र सुखलाल वढेरा अपनी मां कमलाबाई अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। जिसमें आरोप लगा कि 1 दिसंबर को शिक्षक छगनलाल पारगी पुत्र नानालाल पारगी ने इंटरवेल के दौरान उसको थप्पड़ मार दी। जिससे उसकी बाई आंख पर गंभीर चोट लगी। दूसरे दिन परिजन उदयपुर ले गए। इधर, शिक्षक छगनलाल का कहना है कि शरारत के दौरान छात्र को चोट लगी। परिजनों ने इसका इलाज उदयपुर में करवाया।

घायल छात्र