पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुखेर में राज राजेश्वर शिवालय की प्रतिष्ठा

सुखेर में राज राजेश्वर शिवालय की प्रतिष्ठा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुखेरमें दो सौ फीट रोड पर राज राजेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा गुरुवार को धूमधाम से हुई। छह दिवसीय महोत्सव के तहत चल रहे महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ मंदिर पर ध्वजा दंड, कलश स्थापित किए गए, वहीं शिव परिवार की प्रतिष्ठा हुई।

राज राजेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के संयोजक योगेश कुमावत ने बताया कि महोत्सव के मुख्य दिन सुबह से आयोजनों का दौर चला। विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक के बाद महादेव प्रतिमा का विशेष शृंगार किया गया। इससे पहले गणपति पूजन, कलश यात्रा आदि के आयोजन हुए। हवन में सवा लाख आहुतियां दी गई। आयोजन में मावली विधायक दलीचंद डांगी, पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत, सापेटिया सरपंच सरस्वती देवी पुष्करना, लोकेश कुमावत, जीतेश कुमावत, दुर्गेश कुमावत, दीपक डांगी आदि मौजूद थे।

प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत हवन में शामिल श्रद्धालु। फोटो: भास्कर