पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"इंसानियत को निखारना इस्लाम का मकसद\'

\"इंसानियत को निखारना इस्लाम का मकसद\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | मौलानासैयद जहीर हसन ने कहा कि इस्लाम का असली मकसद इंसान में ज्ञान प्राप्ति की भूख बढ़ाना और इंसानियत को निखारना है। जो अच्छाई और बुराई में फर्क नहीं समझ सकता, वह अंधे के समान है। इंसान ज्ञान की तलाश में जिए तो इंसानियत है, सिर्फ पेट भरने के लिए जीने वालों में और जानवर में कोई फर्क नहीं।

मौलाना हसन हाथीपोल अजंता गली स्थित शिया जामा मस्जिद में चल रहे मजलिस आयोजन में बोल रहे थे। यहां हजरत इमाम हुसैन की याद में चैहल्लुम की पांच रोजा मजलिस का आयोजन जारी है। उन्होंने कहा कि उचित ज्ञान प्राप्त करके दूसरों की सेवा करने वाला व्यक्ति ही एक सच्चा मुसलमान कहलाने का हक रखता है। मजलिस में कलाम ‘क्या सिर्फ मुसलमान के प्यारे है हुसैन, चर्खे नौए बशर के तारे है हुसैन, हर कौम पुकारेगी हमारे है हुसैन...’ पेश किया।

ईदमिलादुन्नबी पर होंगे नूरी दीनी मुकाबले : ईदमिलादुन्नबी के मौके पर मल्लातलाई स्थित फारुके आजम कॉलोनी मस्जिद गार्डन में कई आयोजन होंगे। चैम्पियन एजुकेशन सोसायटी द्वारा नाअते पाक, तिलावते कुरान, तकरीर के नूरी दीनी मुकाबले किए जाएंगे। संयोजक फिरोज बशीर ने बताया कि शहर के विभिन्न स्कूलों, मदरसों की कक्षा 6 से 12 तक के बच्चे प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। 25 से 28 दिसंबर तक प्रतियोगिताएं होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 18 दिसंबर है।