स्वच्छ भारत अभियान
रोटरी क्लब उदयपुर हेरिटेज और रायन इंटरनेशनल स्कूल के साझे में स्वच्छ भारत अभियान के तहत दूध तलाई पर सफाई कार्य किया। इस अवसर पर महापौर चंद्रसिंह कोठारी,पूर्व मेयर रजनी डांगी, पार्षद अतुल चंडालिया, क्लब सचिव संजीव जोधावत आदि उपस्थित थे। इधर, भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने रैली निकाली, सफाई की तथा स्वच्छ भारत अभियान का संकल्प लिया।