पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतिम तिथि बाद मिले बिजली बिल, रोष

अंतिम तिथि बाद मिले बिजली बिल, रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्तीलोयरा ग्राम पंचायत के विभिन्न गांवों में बिजली बिल उपभोक्ताओं को अंतिम तिथि गुजर जाने के बाद मिले। ग्रामीणों ने बिल वितरक का घेराव किया और भविष्य में ऐसा करने पर बिल नहीं लेने की चेतावनी दी।

लोयरा पंचायत क्षेत्र के राठौड़ों का गुड़ा, खालियों की भागल, लोयरा, सुथारों की मगरी आदि गांवों के उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा कराने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर थी। कई उपभोक्ताओं को अंतिम तिथि के दिन बुधवार को तो कई उपभोक्ताओं को एक दिन बाद गुरुवार को बिल मिले। बिल देते समय वितरक ने कहा कि अंतिम तिथि 12 दिसंबर है और पेन से बिल पर 12 दिसंबर लिख दिया। ई-मित्र पर पेनल्टी शुल्क जोड़कर बिल रहा था। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन कर बिल वितरण में देरी की शिकायत की। इसी दौरान बिल वितरित कर रहे कर्मचारी को ग्रामीणों ने घेर लिया। उसने बिल वितरण में देरी के पीछे स्वास्थ्य खराब होने की बात कही। इस पर ग्रामीणों ने उसे चेताया कि भविष्य में बिल देरी से प्राप्त हुए तो ग्रामीण बिल नहीं लेंगे।











और निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

हरबार की है समस्या: ग्रामीणोंने बताया कि हर बार बिजली के बिल एक या दो दिन पहले ही मिलते हैं। वितरक मनमर्जी से पेन से बिल पर तारीख बढ़ाकर लिख देता है। इसके भरोेसे उपभोक्ता बिल जमा भी करा देते हैं, किंतु अगले बिल में पेनल्टी बकाया राशि में जुड़कर जाती है। अधिक बिल वाले उपभोक्ताओं को पेनल्टी में बड़ी राशि चुकानी पड़ती है।

विभागीय कार्रवाई कर रहे हैं

^ग्रामीणोंने देरी से बिल मिलने की शिकायत की है। वितरक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर रहे हैं। ग्रामीणों को राहत के लिए मित्र कॉर्डिनेटर को तारीख संशोधन के निर्देश दिए गए हैं। जीएसराजपुरोहित, एईएन,एवीवीएनएल