- Hindi News
- नौ साल से हर परेड की शान रहे घोड़े की मौत
नौ साल से हर परेड की शान रहे घोड़े की मौत
उदयपुर| पुलिसका खूबसूरत और हर परेड की शान रहे घोड़े \\\"कुलदीप\\\' की गुरुवार सुबह मौत हो गई। वह पिछले नौ साल से स्वतंत्रता गणतंत्र दिवस की हर परेड में पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहा था और सलामी में सबसे आगे रहता था। इसके अलावा खूबसूरती और समझदारी के कारण लेकसिटी के सबसे पहले हॉर्स शो का उद्घाटन भी उसका पूजन कर किया गया था। पुलिस लाइन में अस्तबल इंचार्ज गणपतसिंह ने बताया कि कुलदीप फरवरी 2002 में जन्मा था और पुलिस अकादमी में 2005 में भर्ती हुआ था।
विभाग का सबसे खूबसूरत और समझदार होने के कारण उसे 2005 से अब तक हुई हर परेड में सबसे आगे रखा जाता था और सलामी ली जाती थी। इसी का नतीजा है कि हॉर्स शो में कलेक्टर ने इसका पूजन कर उद्घाटन किया था। पशु चिकित्सालय के उपनिदेशक डॉ. ललित जोशी ने बताया कि उसके श्वास नली में ट्यूमर था, जिसका चार महीने से इलाज चल रहा था। उसकी गुरुवार सुबह मौत पर पुलिस सम्मान के साथ उसे केवड़े की नाल अभ्यारण में दफनाया गया।