- Hindi News
- जैताना तालाब में कार गिरी, ग्रामीणों ने बचाई तीन युवकों की जान
जैताना तालाब में कार गिरी, ग्रामीणों ने बचाई तीन युवकों की जान
झल्लाराथाना क्षेत्र के उदयपुर-बांसवाड़ा मुख्य मार्ग पर जैताना तालाब के पास बीती रात अनियंत्रित कार सड़क से करीब 60 फीट दूर उछल कर पानी में जा गिरी। समय पर घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने कार सवार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 12 बजे सामने से रहे वाहन को बचाने के प्रयास में उदयपुर की ओर से रही एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। कार उछल कर तालाब में गिरने के बाद अंदर ही घुस गई जिससे कि कार पलटने से बची। इधर, घटना के समय पास के खेतों में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे धूलाराम ने तुरंत ही हादसे की सूचना जैताना उपसरपंच खेमराज कलाल को दी। इस पर कलाल ने अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को इतला दी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कार सवार 3 युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। समय पर राहत कार्य शुरू होने के कारण कार ऊंची होने से पानी में डूबने से बच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर जेसीबी मंगवाई कार को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। बाद में सफलता नहीं मिलने पर क्रेन की सहायता से रात करीब दो बजे तालाब से कार बाहर निकाली। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व भी उदयपुर की ओर से रही एक अनियंत्रित कार सामने से रहे वाहन को बचने के प्रयास में तालाब में गिर गई, जिससे कार में सवार दो में से एक युवक की तालाब में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पिता-पुत्रके साथ ग्रामीणों पुलिस ने की मदद
इधर,धूलजी सुथार की सूचना पर उपसरपंच खेमराज ने अपने 14 साल के बेटे महेश को नींद से जगाया। इसके बाद दोनों बाप-बेटे ग्रामीणों को एकत्रित कर मौके पर पहुंच गए। खेमराज, महेश के अलावा क्रेन मालिक सुमेरसिंह धूलजी सुथार और पुलिस के जवानों ने भी काफी मशक्कत की। कार को बाहर निकाल कर उपसरपंच कलाल के घर सुरक्षित रखवाया गया।
भबराना . देररात कार को तालाब से बाहर निकालने के लिए मशक्कत करते ग्रामीण।