पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चित्रावास में बनेगा नया छात्रावास जमीन हो चुकी है आवंटित

चित्रावास में बनेगा नया छात्रावास जमीन हो चुकी है आवंटित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| माडायोजना के तहत उदयपुर के चित्रावास और अजमेर के केकड़ी में आश्रम छात्रावास बनेंगे। बाड़मेर में यह छात्रावास खोलने का प्रस्ताव बनाया जाएगा जबकि अजमेर के केकड़ी में भी दो छात्रावास बनाए जाएंगे। संभागीय एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग आयुक्त भवानीसिंह देथा ने गुरुवार को माडा योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में बताया गया उदयपुर के चित्रावास में छात्रावास के लिए जमीन आवंटित की जा चुकी है। जल्दी ही काम शुरू होगा। देथा ने माडा क्षेत्र अब तक खर्च नहीं की गई राशि को लेकर कहा कि जल्दी से जल्दी संबंधित विभाग बकाया राशि व्यय कर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रेषित करें। उन्होंने बैठक में नहीं आने वाले जिलों के प्रतिनिधियों को पाबंद करने के साथ ही अफसरों को माडा योजनाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में राज्य के समस्त जिलों के सीईओ एसीईओ मौजूद थे।