पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाड़ियों में मिले नवजात की हालत नाजुक, तीन बार ब्लड चढ़ाया

झाड़ियों में मिले नवजात की हालत नाजुक, तीन बार ब्लड चढ़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| एकदिन पूर्व गुलाबबाग में कचरे के ढेर में मिले नवजात की हालत नाजुक बनी हुई है। जनाना हॉस्पिटल के नर्सरी आईसीयू की सी यूनिट में वह वेंटीलेटर पर भर्ती है। उसके शरीर में फिलहाल मूवमेंट कम है।

गुरुवार को नवजात को तीन बार ब्लड चढ़ाया और वेक्सिन लगाकर जरूरी दवाइयां दी गई। चिकित्सकों के अनुसार कुत्तों द्वारा बच्चे के हाथ चबा जाने से खून अधिक बह गया था और काफी देर तक खुले में पड़ा रहने से सीवियर हाइपोथर्मिया हुआ है। ऐसे में उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। नवजात के हाथ पर तीन बड़े घाव हैं। यूनिट में मौजूद नर्सिंग स्टाफ उसका पूरा ध्यान रख रहा है। गौरतलब है कि गुलाबबाग में एक युवक को यह नवजात कचरे के ढेर में पड़ी मिली थी। जहां से युवक ने मासूम को सीधे अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया था।