पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई मानव सेवा पर बनी फिल्म

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई मानव सेवा पर बनी फिल्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| शहरमें ही बनी फिल्म ‘प्रायश्चित’ का प्रदर्शन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा। फेस्टिवल का आयोजन 20 से 27 दिसंबर तक दिल्ली में होगा। फिल्म निर्माता गीत गुप्ता ने बताया कि फेस्टिवल में 50 देशों की कई फिल्मों का प्रदर्शन होगा, जिसमें उदयपुर की ‘प्रायश्चित’ भी है। डायरेक्टर रंजन गुप्ता ने बताया कि 21 मिनट की इस फिल्म में बतौर कलाकार शहर के युवाओं को शामिल किया गया है। कहानी में एक कोरियोग्राफर जिंदगी का जुनून बताया गया। उसे चौराहे पर एक बाबा मिलते हैं, जो हाथ में तख्ती लिए कहते हैं ‘धर्म का पालन करो, सबसे प्रेम करो’। एक रात शराब के नशे में पार्टी से लौटते हुए कोरियोग्राफर की गाड़ी से उस बाबा की मौत हो जाती है। हादसे से आहत कोरियोग्राफर प्रायश्चित करने की जिद पर उसी चौराहे पर बाबा का चोला पहन मानवता का संदेश देने लगता है। वयम फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।