श्रमिक पदाधिकारियों का किया सम्मान
डबोक. उदयपुरसीमेंट के श्रमिकों ने श्रीपति नगर, डबोक धुणी माता पर आयोजित कार्यक्रम में उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ (इंटक) के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। संरक्षक जगदीश राज श्रीमाली, अध्यक्ष केशु लाल सालवी, उपाध्यक्ष बाबू लाल गुर्जर, महामंत्री गौतम लाल आमेटा, आदि काे सम्मानित किया गया।