शहर में चौड़ी होंगी 20 सड़कें
उदयपुर| शहरके 20 मार्गों को चौड़ा करने की तैयारी है। इनका चयन लो कार्बन कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान के तहत सर्वे में किया गया है। परिवहन और यातायात पुलिस ने इसकी सहमति दे दी है।
60 मीटर चौड़े रोड में शामिल : देबारीसे काया, स्टेट हाइवे 32 के एकलिंगपुरा से बांसवाड़ा रोड, हिरण मगरी से फांदा तालाब, सुखेर बाईपास से लाडिया खेड़ा गुड़ली औद्योगिक क्षेत्र वाला मार्ग।
36मीटर मेन रोड से जुड़ने वाले शाखा मार्ग : नेलाबाईपास से जोगी तालाब गांव, नेला तालाब बायपास से नया तालाब, बलीचा से जोगी तालाब, पुलिया लाइन से सेक्टर-3, ठाेकर चौराहे से मादड़ी जंक्शन, साइफन से थूर, थूर से रामपुरा सर्कल।
30मीटर चौड़े उप शाखा मार्ग : शोभागपुरासर्कल से बाईपास, आरके सर्कल से विवि मार्ग, खेल गांव से ढीकली बाईपास, आईआईएम के पीछे से जयसमंद मार्ग, गोवर्धन सागर से फूटिया तालाब, गीतांजलि से कुंडा तालाब, सवीना स्टैंड से डूंडला तालाब, से.-4 से मनवाखेड़ा मार्ग।