पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेक्टर 14 में खुलेगा सुपर मार्केट

सेक्टर-14 में खुलेगा सुपर मार्केट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | सहकारीथोक भंडार सेक्टर -14 में नया सुपर मार्केट खोलेगा, वहीं सेक्टर 8 सुपर मार्केट का विस्तार होगा। यह निर्णय अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग राजेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में गुरुवार को कुंभा सहकार भवन में हुई समीक्षा बैठक में लिया गया। भट्ट ने बताया कि उदयपुर, बांसवाड़ा एवं बिछीवाड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति को सरस पार्लर के लिए डेयरी प्रबंधक से मिलकर योजना बनाने के निर्देश दिए गए। आमेट और गोगुंदा क्रय-विक्रय समिति को तिलम संघ एवं सीमेंट की एजेंसी लेने के प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। केंद्रीय सहकारी बैंक की 3 नई शाखाएं खोली जानी थी जिसमें से सराड़ा लसाड़िया शाखा को दिसंबर 2014 तक खोलने के निर्देश दिए हैं।





उन्होंने बताया कि उदयपुर संभाग में 30 मिनी सुपर मार्केट खोले जाने थे जिसमें से उदयपुर, राजसमंद, चित्तौडगढ, बांसवाड़ा तथा डूंगरपुर में 2-2 तथा प्रतापगढ़ में 5 खोले जाने है, जिसे जल्दी खोलने की कार्रवाई के निर्देश दिए है। बैठक में अरबन कॅ-ऑपरेटिव बैंकों द्वारा नवंबर 2014 तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में संभाग के सहकारी उपभोक्ता भंडार के अधिकारी और बैंक अधिकारियों ने भाग लिया।