- Hindi News
- खान एवं भू विज्ञान में सभी डिपोजिट ई पेमेंट से
खान एवं भू विज्ञान में सभी डिपोजिट ई-पेमेंट से
उदयपुर | खानएवं भू-विज्ञान के पट्टाधारियों की सुविधा के लिए सभी प्रकार की राशि जमा कराने का काम अब ई-पेमेंट से होगा। निदेशक डी.एस. मारू ने बताया कि ई-पेमेंट के लिए पट्टाधारी को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके तहत विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रपत्र में अपनी लीज संबंधी जानकारी देनी होगी। इसके बाद यूजर आईडी एवं पासवर्ड कार्यालय से लिए जा सकते हैं। अगर कोई लीजधारक अन्य माध्यम से राशि जमा कराता है तो वह उसके खाते में जमा नहीं होगी। इसी तरह विभाग के नए आवेदन पत्र भी ऑनलाइन के माध्यम से ही लिए जाएंगे। इसके लिए आवेदक विभागीय वेबसाइट में दिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस में जाकर आवेदन कर सकता है।