पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"पुकार\' पर मदद को आएगी पुलिस, सेफ्टी एप बनाया

\"पुकार\' पर मदद को आएगी पुलिस, सेफ्टी एप बनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. किसीभी मुसीबत में होने और कॉल नहीं कर पाने की स्थिति में आमजन एक एप्लीकेशन से पुलिस को मदद के लिए बुला सकेंगे। उदयपुर पुलिस शुक्रवार को नागरिक सुरक्षा के लिए 'पुकार' एन्ड्रॉयड एप्लीकेशन शुरू करेंगी। यह एप्लीकेशन एन्ड्रॉयड मोबाइल में डाउनलोड हो सकेगी। किसी भी मुसीबत में एप्लीकेशन में एसओएस बटन पर क्लिक करके पुलिस तक अलर्ट पहुंच जाएगा। इसकी लोकेशन को ट्रेस कर पुलिस मदद के लिए पहुंच जाएगी।

इन घटनाओं में कारगर : एक्सीडेंट,ईव टीजिंग, अपहरण, सेक्सुअल हरेसमेंट, चोरी, आग सहित किसी भी हादसे के समय पुलिस की मदद इस एप्लीकेशन के जरिए बगैर फोन करे पहुंचाई जा सकेगी।

सुरक्षा है मकसद

एप्लीकेशन को उदयपुर में शुरू किया जा रहा है। इससे आम नागरिक किसी आपातकाल में आसानी से पुलिस को मदद के लिए बुला सकेगा। इसे शुक्रवार से लांच किया जाएगा। अजयपाल लांबा, एसपी

यह सुविधा भी रहेगी

> पांच लोगों के मोबाइल पर इमरजेंसी मैसेज जाएगा
> फोन साइलेंट हो जाएगा
> फोन के डिस्प्ले की ब्राइटनेस कम हो जाएगी
> जीपीएस ट्रेकिंग डिवाइस की तरह काम करेगा।
जीपीएस ट्रेकिंग डिवाइस की तरह करेगा काम

इस एप्लीकेशन में एसओएस बटन किसी भी आपातकालीन स्थिति में व्यक्ति के मोबाइल फोन जीपीएस ट्रेकिंग डिवाइस की तरह ट्रेस करेगा। बटन पर क्लिक करते ही जीपीएस सिस्टम के जरिए इस एप्लीकेशन को मॉनीटर कर रही पुलिस टीम के पास मैसेज जाएगा। जीपीएस से पुलिस व्यक्ति की लोकेशन ट्रेस करेगी और मदद के लिए तत्काल टीम भेजी जा सकेगी। राज्य में सबसे पहले अलवर और दूसरे नंबर पर अब उदयपुर में यह एप्लीकेशन शुरू होने जा रही है।