- Hindi News
- लड़की का अपहरण करने आए युवकों की ग्रामीणों ने की धुनाई
लड़की का अपहरण करने आए युवकों की ग्रामीणों ने की धुनाई
डूंगरपुर। एकयुवती का अपहरण करने की नीयत से आए तीन युवकों की ग्रामीणों ने पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद उन्हें कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। घटना शहर के करीबी काकरादरा गांव की है। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर युवती के गांव काकरादरा गए। वहां घोडी बरणा केशरियाजी उदयपुर निवासी कमलेश परमार पुत्र मनसुख परमार ने युवती से शादी करने की बात कही। अपहरण कर उठा ले जाने की धमकियां देने लगा। इस पर युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने तीनों युवकों को पकड़ कर धुनाई शुरू कर दी।
युवकों की जमकर धुनाई करने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। तीनों युवकों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस पर कमलेश परमार, उसके साथी प्रवीण और चेतन को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि युवती ने 9 दिसंबर को कमलेश के खिलाफ छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट भी दी थी।