यहां हैं एजुकेशन, ऑटोमोबाइल और फूड जोनशॉपिंग एक्सपो में शहर के लोगों की सुविधा के लिए सेगमेंट अनुसार अलग-अलग डोम बनाए गए, ताकि आसानी से शॉपिंग हो सके। इनमें ऑटोमोबाइल, एजुकेशन, बुक्स एंड स्टेशनरी , रेडिमेड गारमेंट्स, फैशन एंड ज्वेलरी, बैकिंग, बीमा और फाइनेंस, वूलन वीयर्स, हैंडलूम, फूड आइटम की स्टॉल लगाई गई है। इसके साथ ही एक्सपो में मौज मस्ती करने के लिए गेम फन जोन और फूड जोन बनाया गया है। गेम जोन में कई तरह के झूले फूड जोन में कोटा, अजमेर, रतलाम के फेमस उत्पाद उपलब्ध है।