पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू वार्ड फुल, चर्म विभाग में बनाया नया वार्ड

स्वाइन फ्लू वार्ड फुल, चर्म विभाग में बनाया नया वार्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमबीअस्पतालमें स्वाइन फ्लू रोगियों की तादाद बढ़ने से शनिवार को स्वाइन फ्लू वार्ड फुल हो गया। इसके चलते अस्पताल प्रबंधन को चर्म रोग विभाग के ग्राउंड फ्लोर के एक वार्ड को आइसोलेट कर स्वाइन फ्लू वार्ड में तब्दील करना पड़ा।

इस वार्ड में संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया जाएगा। नए वार्ड में 17 बैड की व्यवस्था की गई है। वर्ष 2009 के बाद यह पहला मौका है जब स्वाइन फ्लू के लिए बनाया पृथक भवन छोटा पड़ गया। ओपीडी में शनिवार को भी जांच के सैंपल देने के लिए कतारें लगी रहीं।

एमबी हास्पिटल स्वाइन फ्लू वार्ड के बाहर मास्क पहन कर खड़ी महिलाएं। -भास्कर

सर्वे का आखिरी दिन

800:घरों तक पहुंचे स्टूडेंट्स

2236:लोगों का सर्वे

108:को सर्दी-जुकाम

25:बुखार के केस

स्टूडेंट्स का सर्वे हुआ पूरा

स्वाइनफ्लू को लेकर 1000 नर्सिंग स्टूडेंट्स द्वारा किए जा रहे डोर टू डोर नोकिंग सर्वे शनिवार को समाप्त हुआ। अंतिम दिन स्टूडेंट्स ने करीब 800 घर देखे। बताया गया कि अब रविवार से एएनएम आशाएं जिन्हें ट्रेनिंग दी गई है वे सर्वे कार्य को जारी रखेंगी। इसके अलावा तीन अन्य ब्लॉक सीएमएचओ की टीम भी शहर भर में नजर रखेगी।