पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले 2 में स्वाइन फ्लू के टेस्ट की जरूरत ही नहीं, तीसरे में हों भर्ती

पहले 2 में स्वाइन फ्लू के टेस्ट की जरूरत ही नहीं, तीसरे में हों भर्ती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. स्वाइन फ्लू के भय से साधारण जुकाम, बुखार के लोग भी जांच कराने के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार ऐसा नहीं करें और जांच कराने से पहले डॉक्टर को दिखाएं। घबराएं नहीं। डॉक्टरों ने बताया कि स्वाइन फ्लू तीन कैटेगरी में है और इनके अलग-अलग लक्षण हैं। बी-1 बी-2 में टेस्ट करवाने की आवश्यकता नहीं है।

बी-2 कैटेगरीमें भी तेज बुखार, गले में तेज दर्द होता है। यह गर्भवती महिलाओं, लंग्स, हार्ट, कैंसर, लीवर, किडनी पेंशेंट के लिए है। इसमें मरीजों को दवा के साथ डॉक्टर की सलाह से िवशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बी-1 मेंतेज बुखार, गले में तेज दर्द और खराश। इसमें टेमी फ्लू दवा ले सकते हैं।

हल्का बुखार, खांसी, गले में दर्द।
दवा और फ्लू के टेस्ट की जरूरत नहीं।
घर के बाहर नहीं निकलें और एहतियात के तौर पर डॉक्टर को दिखा सकते हैं।
तेज बुखार, सांस में परेशानी, छाती में दर्द, ब्लड प्रेशर में उतार चढ़ाव, नाखून नीले, थूक में खून। इन लक्षणों के आने पर तुरंत टेस्ट कराएं। डॉक्टर की सलाह से तुरंत अस्पताल में भर्ती हों।