पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चित्तौड़ा हत्याकांड : अब सीधे डीएसपी करेंगे मामले की जांच

चित्तौड़ा हत्याकांड : अब सीधे डीएसपी करेंगे मामले की जांच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. प्रॉपर्टी डीलर दिलीप चित्तौड़ा हत्याकांड की जांच डीएसपी गोपालसिंह भाटी को सौंपी गई है। वे अब तक हुई जांच के तथ्यों का वेरीफिकेशन भी करेंगे। अभी तक जांच सुखेर एसएचओ हरेन्द्र सिंह ने की है। वारदात को दो महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस हत्या में काम ली गई पिस्टल बरामद भी नहीं कर सकी है। अब मामले में मुख्य आरोपी छोटू लाल मीणा के अलावा अन्य की भूमिका जांची जाएगी। इधर, डीएसपी ने बताया कि अब तक एसएचओ द्वारा की गई जांच मेरे नेतृत्व में ही हुई थी। ऐसे में इसमें ज्यादा अंतर आने की गुंजाइश कम है।

दो माह बाद भी नहीं मिली पिस्टल

छोटूलाल मीणा की निशानदेही पर हिरणमगरी स्थित उसके कमरे से चाकू बरामद किया जा चुका है, जिससे उसने दिलीप चित्तौड़ा की हत्या की थी। लेकिन पुलिस अब तक वह पिस्टल बरामद नहीं कर सकी है, जिससे घटनास्थल पर फायर किया गया था।
इस संबंध में गत दिनों पुलिस ने छोटूलाल मीणा से जुड़े एक आरएएस अफसर से थाने पर पूछताछ भी की थी। गौरतलब है कि 23 नवंबर को सौ फीट रोड पर बैंक अधिकारी छोटूलाल मीणा ने प्रोपर्टी व्यवसायी दिलीप चित्तौड़ा की हत्या कर दी थी। मामले में जमीन विवाद सामने आया था। मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।