- Hindi News
- बस पोर्ट कॉर्पोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन 18 को
बस पोर्ट कॉर्पोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन 18 को
उदयपुर. राजस्थानरोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति सरकार के निगम विरोधी निर्णयों के खिलाफ 18 फरवरी को परिवहन भवन जयपुर में प्रदर्शन करेगी। प्रवक्ता सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड से निजी बसें नहीं चलाने देंगे। सरकार रोडवेज के अस्तित्व को खत्म करने पर तुली है। सेवा निवृत्तों को पेंशन नहीं दे पा रही है।
26को जेल भरो आंदोलन : सरकारके रोडवेज के प्रति रवैये को लेकर संयुक्त कर्मचारी संघों की ओर से 26 फरवरी को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन में इंटक, भामस, एटक सीटू से जुड़े कर्मचारी भाग लेंगे।