पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाता लॉक बता डिटेल लेकर किया 45 हजार का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

खाता लॉक बता डिटेल लेकर किया 45 हजार का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमबीअस्पताल की कर्मचारी पथिक नगर (सवीना) निवासी भगवंती पुत्री शंकरलाल नलवाया ने सूरजपोल थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी से 45 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन करने का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक 23 जनवरी को भगवंती को फोन अाया था। कॉलर ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर कहा कि वेरिफिकेशन नहीं कराने पर उसका खाता लॉक हो जाएगा। इसके लिए उसे खाता एटीएम नंबर, पिन नंबर सहित एटीएम वेलिडिटी बताएं। फिर बताया कि बैंक से मैसेज आने पर अकाउंट वेरीफिकेशन हुआ समझें। झांसे में आकर युवती ने डिटेल बता दी। आरोपियों ने खाते से 45 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। दो दिन बाद युवती रुपए निकालने एटीएम पर गई तो पता चला कि खाते से 45 हजार रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हो चुका है।

दूसरेके खाते से की ऑनलाइन शॉपिंग

हाथीपोलथाने में शनिवार रात युवक ने ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि देवाली निवासी रोशन सिंह राठौड़ सीमेंट फैक्ट्री का कर्मचारी है। इसके मोबाइल पर फोन आया, बैंक प्रतिनिधि बनकर आरोपी ने युवक से एटीएम पिन और नंबर पता किए, इसके बाद 12508 रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। मैसेज आने पर युवक को ठगी का पता चला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।