पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांसवाड़ा डंपर को बचाने में कार पेड़ से टकराई, 2 युवकों की मौत

बांसवाड़ा- डंपर को बचाने में कार पेड़ से टकराई, 2 युवकों की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिल्मी अंदाज में कागदी पिकअप के निकट हुए सड़क हादसे में दो की मौत हाे गई है, जबकि 5 जने बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से एक घायल को उदयपुर भेज दिया है। शनिवार को आसपास रतलाम रोड पर टायनी टाट्स स्कूल गेट के आगे बांसवाड़ा की ओर रहे डंपर को बचाने के चक्कर में स्विफ्ट कार पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराकर सीधे ही पास में खड़ी बस से टकराई और रोड पर जाकर खड़ी हो गई। इसी बीच बाइक सवार दंपती कार से टकराए। इस हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई है, तो 5 अन्य घायल हो गए है। जिनमें से 4 जनों का इलाज महात्मा गांधी अस्पताल में चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस को बुलवाया गया।