- Hindi News
- निष्काम कर्म करें, तभी सुखी रहेंगे : प्रो. गुप्ता
निष्काम कर्म करें, तभी सुखी रहेंगे : प्रो. गुप्ता
उदयपुर | जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा शनिवार को भगवद् गीता की वर्तमान काल में उपादेयता विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. पुष्पा गुप्ता ने कहा कि गीता कर्म, ज्ञान और भक्ति पर आधारित है। मनुष्य को निष्काम कर्म करना चाहिए तभी वह जीवन में सुखी रह सकता है। अध्यक्षता सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय की अधिष्ठाता प्रो. सुमन पामेचा ने की। इस अवसर पर प्रो. हेमलता बोलिया, प्रो. पीके पंजाबी, डॉ. शक्ति कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।
व्याख्यान कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि। भास्कर