\"पुण्यों से भागवत की प्राप्ति\'
अशोक नगर स्थित श्री निकेतन में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को कृष्णानंद महाराज ने कहा कि भागवत आशीर्वादात्मक ग्रंथ है। उन्होंनेे कहा कि जब जीव के अनंत जन्मों के पुण्य उदय होते है तभी उसे भागवत की प्राप्ति होती है। इस दौरान उन्होंन प्रसंग अनुरूप भजन भी सुनाएं। इस मौके पर वामन भगवान की झांकी सजाई गई। रविवार को राम-कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।