पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"दया से आता है सेवा भाव\'

\"दया से आता है सेवा भाव\'

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायण सेवा संस्थान के सेक्टर 4 स्थित कार्यालय एवं चिकित्सालय में शनिवार को प्रणम्य सागर एवं चंद्र सागर महाराज के प्रवचन हुए।

धर्मसभा में प्रणम्य सागर ने कहा कि मानवता की सेवा से ही परमात्मा की सेवा होती है। उन्होंने कहा कि जब तक मन समर्थ नहीं होगा तब तक मनुष्य का शरीर इन व्याधियों से बचाव नहीं कर पाएगा। मन के भाव जागने से तथा मन की शक्ति से ही उत्साह एवं उमंग का संचार होता है। मोह से हटकर किया गया कार्य ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि हमारे आचार-विचार तथा संस्कार खान-पान पर निर्भर है। फास्ट फुड, डिब्बाबंद पेय पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।

इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

कार्यक्रम में प्रेरणा देते मुनि प्रणम्य सागर एवं चंद्रसागर। फोटो: भास्कर

नारायण सेवा संस्थान के सेक्टर 4 स्थित चिकित्सालय में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। फोटो: भास्कर