पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शांतिलाल उदयपुर जिला प्रमुख, भींडर में भाजपा ने बनवाया कांग्रेस का प्रधान

शांतिलाल उदयपुर जिला प्रमुख, भींडर में भाजपा ने बनवाया कांग्रेस का प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. मेवाड़-वागड़ के 6 में से 5 जिलों में भाजपा के जिला प्रमुख जीत गए। उदयपुर में 10 वोट के अंतर से भाजपा के शांतिलाल मेघवाल जिला प्रमुख बने। दावेदारी में शुक्रवार तक दूसरे-तीसरे नंबर पर चल रहे शांतिलाल के बारे में भास्कर ने शनिवार के अंक में जिला प्रमुख बनने के संकेत दे दिए थे। इधर, प्रतापगढ़ में परिवारवाद को लेकर तमाम विरोध के बावजूद जनजाति मंत्री नंदलाल मीणा की बहू सारिका ही जिला प्रमुख बनीं।
संभाग की 61 पंचायत समितियों में से 38 में भाजपा के और 23 में कांग्रेस के प्रधान जीते। सबसे बड़ा उलटफेर उदयपुर जिले की भींडर पंचायत समिति में हुआ जहां, भाजपा के दो मेंबर के समर्थन से कांग्रेस का प्रधान बन गया। सर्वाधिक 12 मेंबर वाली जनता सेना प्रधान की रेस से बाहर हो गई। राजसमंद में प्रवेश कुमार सालवी, चित्तौड़गढ़ में लीलादेवी जाट, डूंगरपुर में माधवलाल जिला प्रमुख चुने गए। इधर, नाथद्वारा विधायक कल्याणसिंह ने कहा कि मैंने पा‌र्टी के आदेश और रीति-नीति को माना बाकी लोगों का का फैसला हाईकमान ही जाने।

18 महिलाएं जीतीं

महिलाओं के लिए 16 सीटें रिजर्व थीं। पर 18 महिलाएं जिला प्रमुख बनीं। कांग्रेस की 10 भाजपा की आठ। वर्ष 2010 में 19 महिलाएं जिला प्रमुख बनी थीं।

5 जिला प्रमुख निर्विरोध

अजमेर,झालावाड़, पाली राजसमंद में भाजपा और जैसलमेर में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित।