- Hindi News
- आरपीएससी की अनदेखी से सेट में घटे 64 अंक
आरपीएससी की अनदेखी से सेट में घटे 64 अंक
उदयपुर| आरपीएससीकी ओर से स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (सेट)-2013 के जारी रिजल्ट में एक अभ्यर्थी के 64 मार्क्स घट गए और वह सेट में चयन होने से वंचित हो गया है। इसका पता तब लगा, जब आरपीएससी द्वारा जारी की गई आंसर-की और ओएमआर शीट का मिलान किया गया। दरअसल, तीतरड़ी निवासी डॉ.गणेशलाल कलाल ने 6 माह पूर्व सेट में भूगोल विषय की परीक्षा दी थी। जिसका रिजल्ट चार दिन पूर्व घोषित हुआ था। इनके प्रथम पेपर में 88, द्वितीय में 72 अंक मिलान करने पर सही थे, लेकिन तृतीय पेपर में 38 अंक देख चिंता बढ़ गई। क्योंकि ओएमआर शीट में तृतीय पेपर के 51 प्रश्न सही थे, इस हिसाब से 102 अंक आने चाहिए थे। इस संबंध में अभ्यर्थी ने आरपीएससी चेयरमैन को भी इसकी शिकायत की है, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।