अंजुमन तालीमुल देगा निकाहनामा
उदयपुर| अंजुमनतालीमुल इस्लाम की ओर से शहर की सभी मस्जिदों के इमामों की बैठक शनिवार को हुई। तय किया गया कि अंजुमन की ओर से औलमाओं को परिचय पत्र जारी होंगे। मोहल्ले की स्थानीय मस्जिद के इमाम द्वारा ही निकाह पढ़ाया जा सकेगा, वहीं अंजुमन की ओर से निकाहनामा जारी किया जाएगा। बैठक में सदर मोहम्मद खलील, सैक्रेट्री रिजवान खान, मौलाना मुतिउर्रहमान, मौलाना जुलकर नैन, मौलाना शरफुद्दीन, मौलाना आस मोहम्मद, हाफिज महबूब आलम, मौलाना शाकिरुल कादरी, मुफ्ती बद्रे आलम, हाफिज आजम आदि मौजूद थे।