- Hindi News
- जेल से हत्या का आरोपी दे रहा धमकी, 2 गवाहों ने बदले बयान
जेल से हत्या का आरोपी दे रहा धमकी, 2 गवाहों ने बदले बयान
पुलिसने बताया कि युवती को चाकुओं से घायल करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। मौके पर मौजूद दो युवक उसे टेम्पो से हॉस्पिटल लेकर आए थे। ऐसे में कोर्ट में इनकी गवाही भी हुई थी, दोनों गवाहों ने कोर्ट में अपने बयान बदल दिए थे।
भास्कर न्यूज|उदयपुर
हत्याके आरोपी द्वारा सेंट्रल जेल के अंदर से गवाहों को फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गवाहों ने घंटाघर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बड़ी बात यह है कि आरोपियों की धमकी के कारण मामले के दो गवाह कोर्ट में अपने बयान बदल चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि जैसलमेर हाल सज्जननगर निवासी मुश्ताक खान पुत्र गफूर खान ने हत्या के आरोप में सेंट्रल जेल में बंद मंडोर (जोधपुर) निवासी दिलीपनाथ पुत्र पारसनाथ के खिलाफ फोन पर और साथियों द्वारा रास्ते में रोक धमकाने का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में प्रार्थी ने बताया कि उसका कल्चर परफॉर्मेंस ग्रुप है, जिसमें करीब 20 आर्टिस्ट हैं। इसी ग्रुप में रेखा नाम की युवती प्रस्तुति देती थी, जिसकी गत वर्ष 30 जनवरी को आरोपी दिलीपनाथ ने दूधतलाई पर चाकू पर हत्या कर दी थी। युवती के साथ उस समय प्रार्थी का छोटा भाई कूटला और बुआ का बेटा लतीफ मौजूद थे। ऐसे में इन दोनों की मामले में 16 फरवरी को गवाही होनी है। 1 फरवरी को मुश्ताक के पास दिलीपनाथ का फोन आया। उसने खुद को सेंट्रल जेल से बोलना बताया और धमकी दी कि उसके भाइयों ने कोर्ट में गवाही दी तो जान से मार दिया जाएगा। आरोपी ने धमकी दी कि जिस तरह से पहले हुए बयानों में दो गवाहों ने बयान बदले उसी तरह इन्हें भी कोर्ट में आरोपी को पहचानने से इनकार करना है। पहचान लिया तो कोर्ट से बाहर नहीं निकल पाएंगे। प्रार्थी ने बताया कि फोन आने के बाद दिलीपनाथ के कुछ साथियों ने घर आकर और दूधतलाई पर रास्ता रोककर भी धमकी दी है।