काढ़ा पिलाया, रोग के प्रति जागरूक किया
उदयपुर | विभिन्नसमाजों, सामाजिक संस्थाओं, मंडलों, समितियों द्वारा शनिवार को शिविरों में काढ़ा पिलाया गया। तेरापंथ युवक परिषद की ओर से 5 प्रमुख चौराहों पर शिविर लगाकर 27 हजार से अधिक लोगों को काढ़ा पिलाया गया। शिविरों में 20 हजार लोगों को काढ़ा पिलाने का लक्ष्य रखा था। अध्यक्ष अभिषेेक पोखरना ने बताया कि सेवाश्रम चौराहा, सूरजपोल, शास्त्री सर्कल, फतहपुरा चौराहा भुवाणा बाईपास चौराहे पर सुबह से शाम तक शिविर लगे। मंत्री अजीत छाजेड़ ने बताया कि परिषद के संयोजक विनोद मांडोत, साजन मांडोत के नेतृत्व में 200 कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी।
अंबेरीसंस्कृत स्कूल में काढ़ा वितरण: निम्बार्कशिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की ओर से आदर्श राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय अंबेरी में काढ़ा पिलाया गया। हर्षिता रजक, सुरभि श्रीमाली, शिल्पा पाटीदार लोकेंद्र चौहान ने काढ़ा तैयार किया। मंजुलता जैन पीयूष दशोरा के निर्देशन में वितरण किया गया। विद्यार्थियों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने काढ़ा पिया। खेमशंकर चौबीसा, रघु माली, हेमेन्द्र वैष्णव, प्रधानाचार्य भूमिका ठाकुर की मौजूदगी रही। आयुर्वेद विभाग के सिंधी बाजार स्थित राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय में काढ़ा वितरण के साथ डायबिटीज जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया सुबह 10 से 3 बजे तक 3 हजार से ज्यादा व्यक्तियों ने काढ़ा पिया। साथ ही सहारा इंडिया आॅफिस के बाहर मल्लातलाई, गांधी नगर कच्ची बस्ती में भी काढ़ा वितरित किया गया। उधर आयुर्वेद चिकित्सालय दरोली के चिकित्साधिकारियों ने पंचायत के 700 छात्र छात्राओं 2000 गांव वासियों को काढ़ा पिलाया। डॉ. रूही जहीर, मांगी लाल गमेती मौजूद रहे। धानमंडी औषधालय में व्यापार मंडल सूरजपोल द्वारा 5000 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय गोवर्धन विलास में सुबह 10 से 2 बजे तक शिविर लगा। आर्य समाज द्वारा होम्योपैथी डिस्पेंसरी के साझे में 2000 हजार लोगों से अधिक काे दवाइयां उपलब्ध कराई गई। राजकीय आयुर्वेद औषधालय तीतरड़ी द्वारा 150 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। गुलाब बाग रोड स्थित राजकीय अनुसंधान केंद्र में 893 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। बताया गया कि रोज सुबह 9 से 11 बजे तक काढ़ा पिलाया जा रहा है। आयुर्वेद औषधालय द्वारा डॉ. भूपेंद्र शर्मा के देखरेख में टेकरी रोड पर 2500 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय टेकरी माली कॉलोनी और क्षेत्रवासियों की ओर से काढ़ा वितरण किया गया। चिकित्सा अधिकारी डाॅ. भूपेन्द्र शर्मा वार्ड 26 के पार्षद रामेश्वर भट्ट ने बताया कि आयोजन में करीब 2500 लोगों ने काढ़ा पिया। पूर्व पार्षद अरविंद जारोली, देवकिशन मेनारिया, बालकिशन लौहार, कुलदीप मेनारिया, नरेश चौधरी आदि मौजूद थे। रविवार को आजाद नगर में काढ़ा वितरण होगा।
व्यापारमंडल भी आगे आए
नीमचखेड़ा-देवालीव्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक टांक ने बताया की शनिवार को मण्डल की ओर से काढ़ा वितरण हुअा। संस्थापक प्रेम ओबरावल, महामंत्री लालसिंह, उपाध्यक्ष सत्यनारायण पालीवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रेश जैन, अंकित बंसल, हिम्मत सेन आदि ने सेवाएं दी।
आयड़ स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय में काढ़े के लिए पहुंचे क्षेत्रवासी।
पानेरियों की मादड़ी पानी की टंकी चौराहा पर लगा शिविर।
तेरापंथ युवक परिषद द्वारा सेवाश्रम चौराहे पर हुआ काढ़ा वितरण।
सूरजपोल व्यापार मंडल की ओर से काढ़ा वितरण करते पदाधिकारी।