कलड़वास यूसीसीआई सदस्य बनाएंगे भवन
उदयपुर| कलड़वासचेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (कलड़वास यूसीसीआई) सदस्यों के सहयोग से प्रशासनिक भवन का निर्माण करवाएगा। इस दिशा में 20 लाख रुपए उद्यमी सदस्यों द्वारा एकत्रित किए गए। शनिवार को चेंबर की साधारण सभा की बैठक में कलड़वास एक्टेंशन में नई यूनिट लगने और नए 400 प्लॉट के एलॉटमेंट को लेकर रीको के अधिकारियों से चर्चा की। चर्चा में सदस्यों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण स्थिति में किसी प्रकार की गिरावट आए। रीको प्रशासन नई यूनिट के संचालकों को पाबंद करें कि वे इंस्टालेशन करते हुए पॉल्यूशन कंट्रोल रूम के मापदंडों पर खरा उतरें। महासचिव संतोष भडबडे ने कहा कि बड़ी दवा कंपनियों के आने से औद्योगिक विकास बढ़ेगा। क्षेत्रीय वरिष्ठ प्रबंधक एन.के. भार्गव ने कहा कि जल्द ही क्षेत्र के प्लॉट को लेकर लॉटरी निकाली जाएगी।