- Hindi News
- नवोदय प्रवेश : 9305 बच्चों ने दी परीक्षा
नवोदय प्रवेश : 9305 बच्चों ने दी परीक्षा
उदयपुर| जिलेमें जवाहर नवोदय स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए शनिवार को 10939 बच्चों में से 9305 ने परीक्षा दी। शहर में गुरुगोविंदसिंह स्कूल, फतहस्कूल, रेजीडेंसी और भुवाणा सी.सै.स्कूल सहित कुल 31 केन्द्रों पर सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक परीक्षा सम्पन्न हुई। जानकारी के अनुसार सराड़ा के टोकर राउमावि केन्द्र में एक बच्चा परीक्षा देने से वंचित रह गया। तो कहीं आवेदन पत्र में अंग्रेजी माध्यम भरने के बावजूद पेपर हिंदी माध्यम में दिया गया। ऐसे में बच्चों को परेशान हुई। इस मामले में सराड़ा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कालूलाल अहारी ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम के ब्लॉक में 6 पेपर ही प्राप्त हुए थे। अक्षित कलाल छात्र का पेपर हिन्दी माध्यम से आवंटित था, इसलिए उसे अंग्रेजी माध्यम का पेपर नहीं दिया। बाकी जो वंचित होने वाले छात्र हैं वे पात्र नहीं होने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं किया गया।