पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एजुकेशन सोसायटी ने की धोखाधड़ी

एजुकेशन सोसायटी ने की धोखाधड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| फतहमेमोरियल के पास स्थित हड़पावत एजुकेशन सोसायटी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट सूरजपोल थाने में दर्ज कराई गई। इसमें गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए दानदाताओं से मिले साढ़े 12 करोड़ रुपए के गबन का अारोप है। सोसायटी के पूर्व सचिव अंबा लाल नायक ने सोसायटी के निर्मल भंडारी, रीना भंडारी, पंकज लोढ़ा, विजय शर्मा, एवंती लाल हड़पावत उम्मेद लाल नागोरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रिपोर्ट में बताया कि सदस्यों की सदस्यता शुल्क राशि का भी गबन हुआ है। ट्रस्ट के दो पदाधिकारी चंद्र प्रभा नागौरी महेंद्र हड़पावत के फर्जी दस्तखत किए गए। ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल के मामले में भी गड़बड़ी के आरोप हैं।