पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेसिफिक एकेडमी बना चैम्पियन

पेसिफिक एकेडमी बना चैम्पियन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर . आठवेंसाईं बाबा कप का खिताब पेसिफिक एकेडमी के नाम रहा। फील्ड क्लब ग्राउंड पर शनिवार को खेले गए रोमांच भरे फाइनल मुकाबले में पेसिफिक क्रिकेट एकेडमी ने अजीत क्लब को 51 रन से शिकस्त दी। पहले खेलते हुए पेसिफिक ने मैन ऑफ मैच मो. शफी (81 रन) रणजी क्रिकेटर अशोक मेनारिया के (71 रन) की बदौलत 205 का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अजीत क्लब की टीम 154 रन ही बना सकी। मैन ऑफ सीरिज का पुरस्कार पायलट सिंह को दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि रितेश डेमला, सीपी गांधी, यूडीसीए के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, नारायण सेवा संस्थान के प्रशांत अग्रवाल और समाजसेवी विजय अरोड़ा ने विजेता उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिए।