सुविवि इंडोर हॉकी टूर्नामेंट खेलेगा
उदयपुर. पंजाबीविवि पटियाला की मेजबानी में मार्च में पहली बार हो रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी इंडोर हॉकी प्रतियोगिता में सुखाडिय़ा विवि की टीम भी भागीदारी करेगी। चेयरमेन प्रो. दरियाव सिंह चुंडावत ने बताया कि विवि के अधिकाधिक खिलाड़ियों को भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करनें के लिए पहली बार हो रहे इंडोर हॉकी में सुविवि की टीम उतारने का निर्णय लिया गया। दूसरी ओर इसी सत्र से होने वाली ऑल इंडिया कयाकिंग केनोइंग में भी सुविवि की टीम पहली बार उतरेगी।