पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टॉप से छात्रा का अपहरण, कॉलेज के गेट पर छोड़ कर भागे

बस स्टॉप से छात्रा का अपहरण, कॉलेज के गेट पर छोड़ कर भागे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीडी | जावरमाइंस थाना क्षेत्र के प्रेम नगर कॉलोनी में सुबह अपनी सहेली के साथ कॉलेज जाने के लिए बस स्टॉप से खड़ी छात्रा का वैन में आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया। सहेली की सूचना पर परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस की नाकाबंदी करने के बाद आरोपी तीन घंटे बाद छात्रा को कॉलेज के गेट के बाहर छोड़कर भाग गए। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े 6 बजे प्रेम नगर निवासी एक कॉलेज छात्रा उदयपुर जाने के लिए अपनी सहेली के साथ बस स्टॉप पर खड़ी थी कि अचानक सामने से एक सफेद रंग की वैन आकर रुकी। छात्रा कुछ समझ पाती उससे पहले ही बदमाश उसे वैन में डालकर ले गए। सहेली ने घर जाकर उसके परिजनों को सूचना दी। इधर, पुलिस ने पिता की आेर से रिपोर्ट मिलते ही आसपास क्षेत्र में नाकाबंदी करवा दी। इसके बाद 10 बजे सूचना मिली कि छात्रा को उसी के कॉलेज के सामने गेट पर छोड़कर भाग गए है। पुलिस ने लड़की को परिजनों को सुपुर्द किया आरोपी की तलाश शुरू की।