- Hindi News
- पंचायत से कोई भी बच्चा श्रम कार्यों में ना हो
पंचायत से कोई भी बच्चा श्रम कार्यों में ना हो
उदयपुर| निंबोदाग्राम पंचायत के सरपंच, वार्डपंच, स्थानीय लोग एवं गायत्री सेवा संस्थान की ओर से पंचायत के माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के साथ सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन किया। अध्यक्षता करते हुए निंबोदा सरपंच प्रभु लाल मीणा ने बताया कि हमारी पंचायत से कोई भी बच्चा श्रम कार्यों में नहीं जाना चाहिए। किसी भी परिवार की कोई भी समस्या हो तो वे ग्राम पंचायत से संपर्क करें। ग्राम पंचायत शिक्षा स्थाई समिति की अध्यक्ष सूरज देवी सालवी ने ग्राम पंचायत अन्तर्गत आने वाले विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या की कमी बताते हुए सराड़ा पंचायत समिति काे प्रस्ताव भेजने की बात कही। बाल संरक्षण परियोजना की सहायक परियोजना समन्वयक दिपल सोलंकी ने बच्चों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याएं एवं मुद्दे ग्राम सभा में प्रस्तुत करें। विशेष ग्राम सभा में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवी लाल, विद्यालय के संस्था प्रधान जय शंकर चौबीसा, प्रेरक रूपलाल मीणा, बाल संरक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षण समन्वयक प्रवीण पानेरी मौजूद थे।