- Hindi News
- भाजपा की जयपुर रैली में भीड़ नहीं कार्यकर्ताओं को लाना है : कटारिया
भाजपा की जयपुर रैली में भीड़ नहीं कार्यकर्ताओं को लाना है : कटारिया
कटारियाने कहा कि प्रत्येक पार्षद कार्यकर्ता अपने वार्ड में व्याप्त समस्या को सूचीबद्ध करें, अपने वार्ड का पांच वर्ष के कार्यों के लिये रोडमेप बनायें,जिससे की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
उदयपुर| सरकारके एक साल पूरा होने पर जयपुर में 13 दिसंबर को प्रस्तावित रैली को लेकर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कुछ हिदायतें और पाबंदी लगाई है। उन्होंने भीड़ नहीं कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य दिया है। वे सोमवार को पार्टी कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड से कम से कम 20 कार्यकर्ता भी आए लेकिन प्रत्येक वर्ग से भाजपा कार्यकर्ता जयपुर रैली में शामिल हो। प्रत्येक कार्यकर्ता को 100 रुपए का शुल्क जमा कराना होगा। सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी बसों में ही यात्रा करें अपने स्वयं का वाहन लेकर ना जाए। कटारिया ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है इसमें से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखकर काम करे। बैठक में मेयर चंद्रसिंह कोठारी, पूर्व मेयर रजनी डांगी, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक प्रेमसिंह शक्तावत, सहसंयोजक मनोहर चौधरी, कुंतीलाल जैन, प्रमाेद सामर, मोतीलाल डांगी, किरण जैन, राजेन्द्र बोर्दिया, रवि नाहर, ओम चित्तौड़ा, शंभु जैन, दिनेश गुप्ता, जगदीश शर्मा, गजेंद्र भंडारी सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।