पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोध को बढ़ावा देने के लिए अनुदान पर ध्यान दे सरकार

शोध को बढ़ावा देने के लिए अनुदान पर ध्यान दे सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनका हुआ सम्मान

पहले दिन 20 सत्र

सुखाड़ियायूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. आई.वी. त्रिवेदी ने कहा कि विभिन्न राज्यों के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में शोध को बढ़ावा देने के लिए सरकार को अनुदान पर ध्यान देना चाहिए। इससे स्थानीय परेशानियों के हल स्थानीय प्रतिभाएं ही खोज पाएगी।

प्रो. त्रिवेदी पेसिफिक यूनिवर्सिटी में आयोजित इंटरनेशनल साइंस कांग्रेस के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इंटरनेशनल साइंस कांग्रेस एसोसिएशन और पेसिफिक यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में 16 देशों के 900 विषय विशेषज्ञ, प्रोफेसर्स, साइंटिस्ट, इंडस्ट्रीयल पर्सन और शोधार्थी भाग ले रहे हैं। पेसिफिक यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रो. बी.पी. शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विज्ञान से जुड़ी नई खोज और शोध को साझा करने का मौका मिलता है। समारोह अध्यक्ष स्लोवाकिया में सिक्योरिटी मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी के चेयरमैन प्रो. मरियन मीसारोस ने इंटर डिसीप्लीनरी शोध को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कोटा यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. मधुसूदन शर्मा ने कहा कि शोध के क्षेत्र में विभिन्न फैकल्टी का समन्वय जरूरी है। वैज्ञानिक सोच को व्यवहारिक तरीके से रोजमर्रा के जीवन में शामिल करना चाहिए। साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के डायरेक्टर प्रो. दीपक शर्मा ने कहा कि इंटरनेशनल साइंस कांग्रेस का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही खोजों को साझा करना, दुनियाभर के वैज्ञानिकों, रिसर्च स्कॉलर्स के शोध पत्रों को प्रकाशित करना और युवाओं, वरिष्ठ वैज्ञानिकों को सम्मानित करना है। पेसिफिक के पीजी स्टडीज डीन प्रो. हेमंत कोठारी ने आभार जताया। समारोह में सेक्शन में कुल 6 गेस्ट स्पीकर करीब 300 शोधार्थियों ने पत्र-वाचन किए।

पहले दिन समानांतर 20 सत्र चले, जिनमें वरिष्ठ वैज्ञानिकों और शोधार्थियों ने कृषि वन्य विज्ञान, जन्तु पशु मत्स्य विज्ञान, जैव विज्ञान, रसायन विज्ञान, सूचना एवं प्रोद्योगिक विज्ञान, भू-विज्ञान, अभियांत्रिकी विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, परिवार समुदाय और कंज्यूमर विज्ञान आदि पर मंथन किया। मलेशिया से आए डाॅ. सोमेन्द्र शाह ने स्वास्थ्य विज्ञान में ईको फ्रेंडली दृष्टिकोण पर विचार रखे।

इंटरनेशनल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड आणंद के डाॅ. एच.एस. पटेल को दिया गया। टीचिंग श्रेणी में विल्सन कॉलेज मुंबई के डाॅ. डी.वी. प्रभु को इंटरने